एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन में अनिवार्य सैन्य भर्ती के लिए पंजीकरण नहीं करने वाले पुरुषों की खोज में छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के रॉक बैंड ‘ओकियन एल्जी’ के संगीत कार्यक्रम के बाद अधिकारी कथित तौर पर कीव के ‘पैलेस ऑफ स्पोर्ट्स’ स्थल पर पहुंचे।

विदेश की खबरें | यूक्रेन में अनिवार्य सैन्य भर्ती के लिए पंजीकरण नहीं करने वाले पुरुषों की खोज में छापेमारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के रॉक बैंड ‘ओकियन एल्जी’ के संगीत कार्यक्रम के बाद अधिकारी कथित तौर पर कीव के ‘पैलेस ऑफ स्पोर्ट्स’ स्थल पर पहुंचे।

स्थानीय मीडिया संगठनों द्वारा प्रसारित वीडियो में कंसर्ट हॉल के दरवाजे के बाहर कुछ अधिकारी खड़े नजर आ रहे हैं, जो अंदर से बाहर आ रहे लोगों को पकड़ रहे हैं।

इस फुटेज में अधिकारी कुछ पुरुषों को जबरन हिरासत में लेते हुए जान पड़ते हैं।

‘शॉपिंग’ केंद्र गुडवाइन और लोकप्रिय रेस्तरां एवलॉन में भी ऐसी जांच की गई।

देश की राजधानी कीव में इस तरह की छापेमारी असामान्य है। यह यूक्रेन में नई सैन्य भर्तियों की सख्त जरूरत को दर्शाता है। यूक्रेन में 25-60 वर्ष की आयु के सभी यूक्रेनी पुरुष अनिवार्य सैन्य भर्ती के पात्र हैं और 18-60 वर्ष की आयु के पुरुषों को देश छोड़ने की अनुमति नहीं है।

खबरों में यह भी कहा गया है कि खारकीव और निप्रो समेत यूक्रेन के अन्य शहरों में क्लब और रेस्तरां में भी छापेमारी की गई।

यूक्रेन ने इस साल (सैन्य भर्ती की) मुहिम तेज कर दी है। इस साल एक नया कानून लागू हुआ है, जिसके अनुसार सैन्य सेवा के लिए योग्य लोगों को अपनी जानकारी ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज करनी होगी, अन्यथा दंड का सामना करना पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).