विदेश की खबरें | यूक्रेन को जवाबी कार्रवाई करने के लिए चाहिए और वक्त, अभी हमला किया तो कई जाने जाएंगी : जेलेंस्की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि इस समय जवाबी कार्रवाई शुरू करना ‘ठीक’ नहीं होगा क्योंकि इससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हो सकते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जेलेंस्की ने बीबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि इस समय जवाबी कार्रवाई शुरू करना ‘ठीक’ नहीं होगा क्योंकि इससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हो सकते हैं।

बीबीसी ने जेलेंस्की के हवाले से कहा, ‘‘ जो भी हमारे पास है, उसके सहारे हम आगे बढ़ सकते हैं और सफल होंगे। लेकिन उससे बड़ी संख्या में जानहानि होगी और मेरा मानना है कि यह ठीक नहीं होगा।’’

जानकारी के मुताबिक जेलेंस्की का यह साक्षात्कार बीबीसी सहित सरकारी प्रसारकों द्वारा लिया गया जो यूरोविजन न्यूज के सदस्य हैं।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमें इंतजार करने की जरूरत है। हमें थोड़ा और समय चाहिए।’’

गौरतलब है कि यूक्रेन 14 महीने से अधिक समय से रूसी हमले का मुकाबला कर रहा है और यह युद्ध कुछ और हफ्ते जारी रहने की संभावना है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों से टैंक, बख्तरबंद वाहन सहित अन्य आधुनिक हथियार मिल रहे हैं। रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए पश्चिमी देश यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।

खबरों के मुताबिक क्रेमलिन (रूस) की सेनाओं ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में करीब 20 किलोमीटर के दायरे में रक्षात्मक तैयारी की है और कीव को जवाबी कार्रवाई के दौरान बारूदी सुरंग, टैंक रोधी खाइयों और अन्य बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\