यह घटनाक्रम रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 20 महीने से जारी युद्ध के बीच सामने आया है। युद्ध में शामिल दोनों पक्ष अपनी सैन्य गति को बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि कोई भी पक्ष दूसरे पक्ष को पूरी तरह से पछाड़ने वाला झटका नहीं दे पाया है और लड़ाई अगले साल तक खिंचने की आशंका है।
अठारह महीने की सेवा सीमा युद्ध से पहले की अधिकतम सीमा के समान होगी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि यूक्रेन की संसद समय पर संभावित विकल्पों पर विचार करे।
राजधानी कीव में किये गए प्रदर्शन में लगभग 100 लोग शामिल हुए। इन प्रदर्शनकारियों में यूक्रेन के सैनिकों की पत्नियां, माताएं, बच्चे और रिश्तेदार शामिल थे।
प्रदर्शनकारी अपने प्रियजनों की वापसी के लिए बैनर लिए हुए थे। बैनर पर "सैनिकों को वापस बुलाओ" के नारे लिखे हुए थे।
वेलेरिया कोलियाडा (35) ने सेना में स्वेच्छा से सेवा देने वाले अपने पति के बारे में कहा, ‘‘मैं उनके जीवन को लेकर लगातार डर में जी रही हूं।’’
प्रदर्शनकारी कम से कम छह अन्य शहरों में भी एकत्र हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY