विदेश की खबरें | यूक्रेन संकट: इजराइली प्रधानमंत्री ने कूटनीतिक प्रयास जारी रखने की बात कही

बेनेट ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक में रविवार को यह टिप्पणी की। उन्होंने मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक औचक बैठक से लौटने के कुछ घंटे बाद मंत्रिमंडल की बैठक की।

उन्होंने यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध पर पुतिन के साथ चर्चा की। बेनेट ने पुतिन के साथ अपनी वार्ता के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन इजराइल की मध्यस्थता के प्रयासों को ‘अपना नैतिक कर्तव्य’ बताया।

इससे पहले बेनेट के कार्यालय ने कहा था कि उन्होंने और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को टेलीफोन पर वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह तीसरी वार्ता थी।

बेनेट ने मंत्रिमंडल से यह भी कहा कि इजराइल को यूक्रेन से यहूदियों के बड़ी तादाद में आव्रजन के लिए तैयार रहना चाहिए।

इजराइल उन गिने-चुने देशों में शामिल है जिसके रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)