एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन ने रूस के एक और विमान को मार गिराने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जनरल मायकोला ओलेशचुक ने रूसी ए-50 विमान को मार गिराने में मदद करने के लिए यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग का आभार व्यक्त किया।

विदेश की खबरें | यूक्रेन ने रूस के एक और विमान को मार गिराने का दावा किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जनरल मायकोला ओलेशचुक ने रूसी ए-50 विमान को मार गिराने में मदद करने के लिए यूक्रेन के सैन्य खुफिया विभाग का आभार व्यक्त किया।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यहां युद्ध पर चर्चा हो रही थी उस वक्त एक हवाई हमला हुआ और दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि दो नागरिक ‘‘गंभीर रूप से घायल’’ हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

यूक्रेन की मीडिया में कुछ फुटेज दिखाए गए हैं जिसमें कथित तौर पर आज़ोव सागर के पूर्वी तट पर क्रास्नोडार क्षेत्र में एक बड़े युद्धक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगी भीषण आग दिखाई दे रही थी।

रूस की सेना ने यूक्रेन के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन क्रास्नोडर में अधिकारियों ने बताया कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

यदि इसकी पुष्टि होती है तो यह एक माह से कुछ अधिक वक्त में इस तरह विमान गिराने की यह दूसरी घटना होगी। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा था कि देश की सेना ने 14 जनवरी को अज़ोव सागर के ऊपर ए-50 विमान को मार गिराया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).