एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन ने सेना के पूर्वी क्षेत्र में आगे बढ़ने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश के दूसरे सबसे बड़े शहर, खारकीव के दक्षिण में यूक्रेन द्वारा सफलता हासिल करने के कई दिनों के बाद यह खबर सामने आई है। लगभग सात महीने पहले युद्ध की शुरुआत में कीव की राजधानी पर कब्जा करने संबंधी रूसी प्रयास को विफल करने के बाद यूक्रेनी सेना के लिए यह एक बड़ी सफलता हो सकती है।

विदेश की खबरें | यूक्रेन ने सेना के पूर्वी क्षेत्र में आगे बढ़ने का दावा किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश के दूसरे सबसे बड़े शहर, खारकीव के दक्षिण में यूक्रेन द्वारा सफलता हासिल करने के कई दिनों के बाद यह खबर सामने आई है। लगभग सात महीने पहले युद्ध की शुरुआत में कीव की राजधानी पर कब्जा करने संबंधी रूसी प्रयास को विफल करने के बाद यूक्रेनी सेना के लिए यह एक बड़ी सफलता हो सकती है।

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेह निकोलेंको ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने पूर्वी यूक्रेन के कुपियांस्क शहर को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है।

निकोलेंको ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें यूक्रेन की ‘92वीं सेपरेट मैकेनाइज्ड बटालियन’ के सैनिकों को वहां दिखाया गया है।

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, जिसे एसबीयू के नाम से जाना जाता है, ने घंटों बाद एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें कहा गया था कि कुपियांस्क में उनकी सेना प्रवेश कर गई है।

बाद में शनिवार को, सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने लगी, जिसमें दिखाया गया कि ग्रामीण इलाके इजियम में यूक्रेनी सेना मौजूद है।

इससे पहले शनिवार को, ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने संवाददाताओं से कहा कि उसका मानना ​​है कि यूक्रेनी सेना खारकीव से 50 किलोमीटर (30 मील) दक्षिण में आगे बढ़ी है।

रूस ने यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों के दावों पर तुरंत टिप्पणी नहीं की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).