विदेश की खबरें | यूक्रेन ने अमेरिकी सैन्य मदद की सराहना की,अस्थायी युद्ध विराम को रूस की ‘चाल’ बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि रूस ऑर्थोडॉक्स ईसाईयों द्वारा सात जनवरी को मनाए जाने वाले क्रिसमस के लिए 36 घंटे के एकतरफा संघर्ष विराम का पालन कर रहा है या नहीं। यूक्रेन ने युद्ध विराम को रूस की चाल बताते हुए निंदा की है।
इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि रूस ऑर्थोडॉक्स ईसाईयों द्वारा सात जनवरी को मनाए जाने वाले क्रिसमस के लिए 36 घंटे के एकतरफा संघर्ष विराम का पालन कर रहा है या नहीं। यूक्रेन ने युद्ध विराम को रूस की चाल बताते हुए निंदा की है।
अमेरिका द्वारा शुक्रवार को घोषित सैन्य सहायता के रूप में अरबों डॉलर का नवीनतम पैकेज कीव के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। इसमें टैंक ध्वस्त करने वाले ब्रैडली बख्तरबंद वाहन भी शामिल हैं।
जेलेंस्की ने शुक्रवार को टेलीविजन पर अपने संबोधन में इसे ‘‘एक बहुत शक्तिशाली पैकेज’’ कहा। उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार, हम ब्रैडली बख्तरबंद वाहन प्राप्त करेंगे। हमें इसी की आवश्यकता है। सटीक निशाना साधने वाले नए रॉकेट, नए ड्रोन सहित अत्याधुनिक हथियार की आपूर्ति की जाएगी। यह समय पर और मजबूत मदद है।’’
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, अमेरिकी सांसदों और ‘‘उन सभी अमेरिकियों को धन्यवाद दिया जो स्वतंत्रता की सराहना करते हैं, और जो जानते हैं कि स्वतंत्रता रक्षा के लायक है।’’
यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के लिए रूस द्वारा घोषित अस्थायी युद्धविराम का कुछ रूसी सुरक्षा बलों ने उल्लंघन किया। पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क क्षेत्र में गवर्नर सेरही हैदाई ने रूसी सुरक्षा बलों की तरफ से गोलाबारी और हमले जारी रहने की सूचना दी।
हैदई ने टेलीग्राम पर कहा कि ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस की पूर्व संध्या के लिए शुक्रवार को शुरू होने वाले संघर्ष विराम के शुरुआती तीन घंटों में, रूसी सेना ने यूक्रेनी रक्षा पंक्तियों पर 14 बार गोलाबारी की और तीन बार एक बस्ती पर धावा बोल दिया। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना ने उसके ठिकानों पर गोलाबारी करना जारी रखा, और कहा कि उसकी सेना ने जवाबी कार्रवाई की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि रूस के संघर्ष विराम की शुरुआत से पहले या बाद में यह गोलाबारी हुई।
यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस के 36 घंटे के युद्धविराम के एकतरफा आदेश को एक चाल बताते हुए कहा कि वह अपने संघर्षरत आक्रमणकारी सैन्य बलों को फिर से संगठित करने के लिए ऐसा कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

