कोरोना से जंग जीते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, लौटे अपने कार्यालय
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर अप्रत्याशित संकट का सामना कर रहे देश का नेतृत्व अपने हाथों में लेने और वैश्विक महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए ब्रिटेन की रणनीति तैयार करने का काम संभालने के लिए कार्यालय लौट आए हैं. एक महीने पहले वह इस वायरस से संक्रमित हो गए थे.
लंदन, 27 अप्रैल. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर अप्रत्याशित संकट का सामना कर रहे देश का नेतृत्व अपने हाथों में लेने और वैश्विक महामारी के प्रकोप से निपटने के लिए ब्रिटेन की रणनीति तैयार करने का काम संभालने के लिए कार्यालय लौट आए हैं. एक महीने पहले वह इस वायरस से संक्रमित हो गए थे. प्रधानमंत्री को 12 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली थी जिसके बाद से वह बकिंघमशायर शहर के बाहरी इलाके में स्थित प्रधानमंत्री आवास चेकर्स में रह रहे थे और इस दौरान देश का प्रभार विदेश मंत्री डोमिनिक राब के हाथों में था.
बीबीसी की खबर के मुताबिक जॉनसन सोमवार सुबह कोविड-19 को लेकर होने वाली मंत्रिमंडल की नियमित बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं. इसके बाद वह वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से वार्ता करेंगे. जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 27 मार्च को हुई थी जिसके एक महीने बाद वह 10 डाउनिंग स्ट्रीट लौट आए हैं. यह भी पढ़े-ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
प्रधानमंत्री पर सामाजिक दूरी के कड़े प्रतिबंधों में ढील देने के लिए योजना बनाने का अत्यधिक दबाव है। ये प्रतिबंध सात मई तक लागू हैं जिसके बाद सरकार को कानूनी रूप से इनकी समीक्षा करनी ही होगी. ब्रिटेन में रविवार को 413 लोगों की मौत होने के साथ ही देश में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 20,732 तक पहुंच गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

