विदेश की खबरें | ब्रिटेन : युवाओं में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शॉपिंग वॉउचर और पिजा डिस्काउंट की पेशकश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश सरकार युवाओं को कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कथित ‘वॉउचर फॉर वैक्सीन’ योजना बना रही है जिसमें शॉपिंग वॉउचर से लेकर पिजा डिस्काउंट और उबर यात्रा पर रियायत देने तक की पेशकश शामिल है।

लंदन, एक अगस्त ब्रिटिश सरकार युवाओं को कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कथित ‘वॉउचर फॉर वैक्सीन’ योजना बना रही है जिसमें शॉपिंग वॉउचर से लेकर पिजा डिस्काउंट और उबर यात्रा पर रियायत देने तक की पेशकश शामिल है।

सरकार समर्थित योजना के तहत कई यात्रा और फूड डिलिवरी ऐप उन लोगों को रियायती दर पर यात्रा कराने या भोजन परोसने की पेशकश कर रहे हैं, इनमें टीकाकरण केंद्र तक मुफ्त में पहुंचाने और पहले ही टीका लगवा चुके लोगों को सस्ता खाना देने तक की पेशकश शामिल है। उबर, बोल्ट, डिलिवरु और पिजा पिलग्रिम्स कुछ चुनिंदा ब्रांडों में हैं जो सरकार की योजना का हिस्सा है।

डिलीवरू के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह लोगों को टीकाकरण कराने और सुरक्षित घर आने में मदद के लिए अगला कदम है।’’

पिजा पिलग्रिम्स के संस्थापक थॉम इलियट ने कहा, ‘‘टीका लगवाना पिजा खाने जितना ही आसान है। उम्मीद करते हैं कि हम हमारी टीम और हमारे ग्राहकों को टीके की पहली और दूसरी खुराक यथासंभव आसानी से और जल्द दिलवाने में मदद कर सकेंगे।’’

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग ने कहा कि कंपनियां प्रोत्साहन योजना के लिए स्वास्थ्य संबंधी डाटा के बारे में नहीं पूछेंगी।

ब्रिटेन में जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देश के 88.5 प्रतिशत वयस्कों को टीके की पहली खुराक और 72.1 प्रतिशत वयस्कों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार