विदेश की खबरें | ब्रिटेन: शैम्पेन की बोतल से पिता की हत्या के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तरी लंदन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पिता की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 18 फरवरी उत्तरी लंदन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पिता की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

आरोपी डीकन पॉल सिंह विज (54) को पिछले महीने ओल्ड बेली अदालत में सुनवाई के बाद दोषी पाया गया और शुक्रवार को उसी अदालत में विज को 18 साल की सजा सुनाई गई।

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘डीकन पॉल सिंह विज के इस कृत्य ने उसके परिवार को तबाह कर दिया। उन्हें हमेशा अपने प्रियजन के जाने के गम का सामना करना होगा जबकि विज को जेल में अपनी सजा काटनी होगी।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अर्जन सिंह विज (86) उत्तरी लंदन के साउथगेट में अपने बेटे के साथ रहते थे, जहां 2021 में हुई घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस ने उन्हें (अर्जन सिंह विज को) घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया था।’’

पुलिस के मुताबिक, ‘‘पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर पर किसी चीज से तेज प्रहार बताया गया।’’

‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ अखबार के मुताबिक, उनका बेटा निर्वस्त्र था और शैम्पेन की लगभग 100 बोतलों से घिरा हुआ था, जिसमें वीउवे क्लिकॉट और बोलिंगर की खून से सनी बोतलें भी शामिल थीं।

पुलिस की जांच के दौरान आरोपी ने हत्या की बात से इनकार किया था, लेकिन जांच के दूसरे ही दिन उसने आरोप स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘मैंने बोलिंगर शैम्पेन की बोतल से अपने पिता के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।’’ आरोपी ने कहा कि उसका इरादा अपने पिता को गंभीर नुकसान पहुंचाना नहीं था।

ज्यूरी ने मामले में फैसले को लेकर विचार-विमर्श करने के लिए एक दिन से भी कम का समय लिया और आरोपी को हत्या का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\