विदेश की खबरें | ब्रिटेन की कंपनी ने कोविड-19 के प्रोटीन आधारित इलाज के सकारात्मक परिणामों की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की एक जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोमवार को कोविड-19 के लिए प्रोटीन-आधारित उपचार के क्लीनिकल ट्रायल के अच्छे परिणाम मिलने की सोमवार को घोषणा की और कहा कि इससे मरीजों की गहन देखभाल की जरूरत "बहुत" कम हो गई।
लंदन, 20 जुलाई ब्रिटेन की एक जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने सोमवार को कोविड-19 के लिए प्रोटीन-आधारित उपचार के क्लीनिकल ट्रायल के अच्छे परिणाम मिलने की सोमवार को घोषणा की और कहा कि इससे मरीजों की गहन देखभाल की जरूरत "बहुत" कम हो गई।
‘साइनरजेन’ ने कहा कि उसका एसएनजी001 फॉर्मूलेशन इंटरफेरॉन बीटा नामक एक प्रोटीन का उपयोग करता है, जिसे शरीर वायरल संक्रमण होने पर उत्पन्न करता है। इसे इस उम्मीद के साथ कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के फेफड़ों में सीधे एक नेबुलाइजर का उपयोग करके डाला जाता है कि इससे उनके शरीर में एक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्रेरित होगी।
यह भी पढ़े | सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तबीयत बिगड़ी, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती.
साइनरजेन के सीईओ रिचर्ड मार्सडेन ने कहा, ‘‘कोविड-19 मरीजों में एसएनजी001 का यह आकलन अस्पताल में भर्ती हुए कोविड-19 रोगियों के उपचार में एक बड़ी सफलता का संकेत हो सकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम आज घोषित परीक्षण परिणामों से खुश हैं, जिससे पता चला है कि एसएनजी001 अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों की संख्या को बहुत कम कर देती है।’’
यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.
कंपनी ने कहा कि इसके अलावा एसएनजी001 से सांस लेने में दिक्कत भी काफी कम हो गई जो कोविड-19 संक्रमित मरीजों के मुख्य लक्षणों में से एक है।
परीक्षणों से पता चला है कि दवा लेने वाले मरीजों के लिए अस्पताल में भर्ती रहने वाला समय भी कम हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)