UGC Declared 24 Universities Fake: यूजीसी ने 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी करार दिया, अधिकतर संस्थान उत्तरप्रदेश और दिल्ली के
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को देश में 24 ‘‘स्वयंभू, गैर मान्यताप्राप्त संस्थानों’’की घोषणा की और उन्हें ‘‘फर्जी’’ करार दिया। इनमें से अधिकतर संस्थान उत्तरप्रदेश और दिल्ली में चल रहे हैं।
सात अक्टूबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को देश में 24 ‘‘स्वयंभू, गैर मान्यताप्राप्त संस्थानों’’की घोषणा की और उन्हें ‘‘फर्जी’’ करार दिया. इनमें से अधिकतर संस्थान उत्तरप्रदेश और दिल्ली में चल रहे हैं. यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, ‘‘छात्रों और लोगों को सूचित किया जाता है कि देश में वर्तमान में 24 स्वयंभू गैर मान्यता प्राप्त संस्थान हैं जो यूजीसी कानून के विपरीत संचालित हो रहे हैं, जिन्हें फर्जी विश्वविद्यालय करार दिया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री देने का अधिकार नहीं है.’’ यह भी पढ़ें: परीक्षा संचालन को लेकर UGC को मिला 755 विश्वविद्यालयों का जवाब, 366 यूनिवर्सिटी द्वारा अगस्त-सितंबर में एग्जाम कराने की योजना
इनमें से आठ विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश में, सात दिल्ली में तथा ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो-दो विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं. कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और महाराष्ट्र में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

