देश की खबरें | पेट में 7.85 करोड़ रुपये की कोकीन छिपाकर ले जा रहा युगांडा का नागरिक मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर युगांडा के एक यात्री से लगभग 7.85 करोड़ रुपये मूल्य की 785 ग्राम कोकीन जब्त की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 14 अप्रैल मुंबई में सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर युगांडा के एक यात्री से लगभग 7.85 करोड़ रुपये मूल्य की 785 ग्राम कोकीन जब्त की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यात्री ने सफर के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ को अपने पेट में छिपा लिया था।

यात्री को नौ अप्रैल की रात को सीमा शुल्क विभाग की मुंबई इकाई के कर्मियों ने संदेह के आधार पर रोका। पूछताछ के दौरान, आरोपी बेचैन और चिंतित दिखा और फिर उसने स्वीकार किया कि उसने बड़ी संख्या में पीली गोलियां निगल ली थीं।

अधिकारी ने कहा, "मेडिकल जांच में पता चला कि पेट में गोलियों का वजन 785 ग्राम था।"

उन्होंने बताया कि गोलियों में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था, जिसके कोकीन होने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा, "रविवार को मेडिकल जांच के बाद 7.85 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवा बरामद की गई। युगांडा के नागरिक को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मामले की आगे की जांच जारी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now