देश की खबरें | उद्धव की पार्टी ने मुंबई की तीन लोकसभा सीट अल्पसंख्यकों के वोट से जीतीं : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों ने मुंबई की तीन लोकसभा सीट पर अल्पसंख्यकों, गैर मराठी और गैर हिंदी भाषी लोगों के वोट की बदलौत जीत दर्ज की।

मुंबई, 13 जून महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों ने मुंबई की तीन लोकसभा सीट पर अल्पसंख्यकों, गैर मराठी और गैर हिंदी भाषी लोगों के वोट की बदलौत जीत दर्ज की।

हाल में संपन्न आम चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) ने महानगर की छह में से तीन सीट पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रहीं।

फडणवीस ने अपने भाषण में कहा, विपक्ष की जीत मराठी भाषियों या आम मुंबईकरों या पीढ़ियों से शहर में रहने वाली उत्तर भारतीय आबादी के वोटों के कारण नहीं थी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष ने उन लोगों के वोटों से जीत हासिल की जिनके वास्ते शिवसेना (यूबीटी) ने बाल ठाकरे के लिए अधिक लोकप्रिय ‘हिंदू हृदयसम्राट’ के बजाय ‘जनाब’ का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

फडणवीस ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल करने के लिए पिछले छह महीनों में उद्धव ठाकरे ने अपने भाषणों की शुरुआत ‘मेरे हिंदू भाइयों और बहनों’ के साथ करना बंद कर दिया था।

लेकिन उन्होंने माना कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष की इस ‘झूठी कहानी’ से कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है और आरक्षण समाप्त करना चाहती है, सत्तारूढ़ दल को भारी नुकसान हुआ।

भाजपा ने महाराष्ट्र की 48 सीट में से 28 पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल नौ पर ही जीत हासिल कर सकी जबकि उसने 2019 में 23 सीट पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी