एजेंसी न्यूज

Khelo India Youth Games 2023: उदयनिधि ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर खेलो इंडिया गेम्स के लिए निमंत्रण दिया

तमिलनाडु के मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस महीने के अंत में चेन्नई में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Khelo India Youth Games 2023: उदयनिधि ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर खेलो इंडिया गेम्स के लिए निमंत्रण दिया

चेन्नई/ नयी दिल्ली, चार जनवरी तमिलनाडु के मंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस महीने के अंत में चेन्नई में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया।

उदयनिधि ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। उन्होंने राहुल को ''भाई'' कहा और "राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की रक्षा में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की प्रगति'' पर चर्चा की।

द्रमुक युवा शाखा के नेता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की।

उन्होंने कहा कि चेन्नई में 19 जनवरी को होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए मोदी को आमंत्रित कर प्रसन्नता हुई।

उदयनिधि ने पोस्ट में लिखा,''हमारे माननीय मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के अनुरोध के अनुसार मैंने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित जिलों में व्यापक राहत, बहाली और पुनर्वास कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष को तत्काल जारी करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने हमें आश्वासन दिया कि वह आवश्यक कदम उठाएंगे।''

उदयनिधि ने राहुल से मुलाकात के दौरान उनकी मां सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).