एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 16.78 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिामही में 16.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में कमी तथा इसके एवज में प्रावधान घटने से बैंक मुनाफे में लौटा है।

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 16.78 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 26 जून सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिामही में 16.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में कमी तथा इसके एवज में प्रावधान घटने से बैंक मुनाफे में लौटा है।

कोलकाता मुख्यालय वाले बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,552.03 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। बीते वित्त वर्ष की तीसरी यानी अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में भी बैंक को 960.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय बढ़कर 4,511.21 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,148.52 करोड़ रुपये थी।

डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए बैंक का प्रावधान घटकर 1,199.82 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,242.58 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक का शुद्ध घाटा कम होकर 2,463.83 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में बैंक को 4,321.08 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष के दौरान बैंक की आय बढ़कर 18,005.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 15,844.14 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति के मोर्च पर बात की जाए, तो 31 मार्च, 2020 को बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 16.77 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले यह 25 प्रतिशत थीं। मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 29,888.33 करोड़ रुपये से घटकर 19,281.95 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 5.45 प्रतिशत या 5,510.65 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 9.72 प्रतिशत या 9,645.92 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).