जरुरी जानकारी | यूको बैंक ने दूसरी तिमाही में 30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, डूबा कर्ज घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 30.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 891.98 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 30.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 891.98 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
तिमाही दर तिमाही आधार पर बात की जाए, तो चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में बैंक ने 21.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल
आय घटकर 4,326.51 करोड़ रुपये रह गई जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,533.51 करोड़ रुपये रही थी।
यह भी पढ़े | तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिये साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस.
तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय घटकर 3,614.61 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,804.64 करोड़ रुपये रही थी।
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। तिमाही के दौरान कुल कर्ज पर बैंक की सकल गैर निष्पदित आस्तियां (एनपीए) घटकर 11.62 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 21.87 प्रतिशत थीं। मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए 25,665.14 करोड़ रुपये से घटकर 13,365.74 करोड़ रुपये रह गया।
इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 3.63 प्रतिशत (3,831.88 करोड़ रुपये) रह गया। एक साल पहले यह 7.32 प्रतिशत (7,238.33 करोड़ रुपये) पर था।
डूबे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान भी घटकर 1,032.14 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 2,034.07 करोड़ रुपये रहा था। डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए बैंक का कुल प्रावधान 2,099.02 करोड़ रुपये से घटकर 1,300.20 करोड़ रुपये रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

