तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिये साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच को लेकर संबंधों में तनाव पैदा होने के बाद महाराष्ट्र और बिहार पुलिस ने एक साथ मिलकर मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी गिरफ्तारी के साथ ही एक नाबालिग बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझ गई है.
मुंबई, 22 अक्टूबर: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच को लेकर संबंधों में तनाव पैदा होने के बाद महाराष्ट्र और बिहार पुलिस ने एक साथ मिलकर मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी गिरफ्तारी के साथ ही एक नाबालिग बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझ गई है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बिहार के चंपारण (Chapaaran) जिले के गान्हा (Ganha) थाना इलाके से 14 अक्टूबर को सात वर्षीय बच्चे का अपहरण किया गया था. 19 अक्टूबर को उसके परिवार के सदस्यों को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. फिरौती न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई.
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के दौरान बिहार पुलिस को पता चला कि फिरौती मांगने के लिये मुंबई के कांदीवली (Kandivali) से कॉल की गई थी. उन्होंने कहा कि इसके बाद बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसकी मदद से मंगलवार को उपनगर कांदीवली से रियासुद्दीन अंसारी (Riyasuddin Ansari) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़े:उच्च न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिपब्लिक टीवी की रिपोर्टिंग पर सवाल उठाए.
आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से बिहार पुलिस को यह भी पता चला कि वह तीन अन्य लोगों खान मोहम्मद अंसारी (Mohammad Ansari) (35), अलाउद्दीन अंसारी (Alauddin Ansari) (22) और मुस्लिम अंसारी (Muslim Ansari) (35) से लगातार संपर्क में था. तीनों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है.
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने बताया कि मुस्लिम अंसारी ने बच्चे को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पदरौना थानांतर्गत जंगल के इलाके में रख रखा है, जिसके बाद पुलिस ने वहां से बच्चे को छुड़ा लिया. अधिकारी ने कहा कि बच्चे के अपहरण का षडयंत्र खान मोहम्मद अंसारी (Mohammad Ansari) ने रचा था, जो कर्ज में डूबा है और फिरौती के जरिये पैसा हासिल करना चाहता था.
उन्होंने कहा कि सभी आरोपी बच्चे के परिवार के सदस्यों को अच्छी तरह जानते थे. अधिकारी ने कहा कि मुंबई से गिरफ्तार किये गए रियासुद्दीन अंसारी (Riyasuddin Ansari) को बुधवार को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

