जरुरी जानकारी | उबर ने भारत में ऑटो किराया सेवा शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उबर ने बुधवार को भारत में ऑटो किराया सेवा की शुरुआत की, जो मांग के आधार पर सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध होगी।
बेंगलुरु, 26 अगस्त उबर ने बुधवार को भारत में ऑटो किराया सेवा की शुरुआत की, जो मांग के आधार पर सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध होगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सेवा के जरिए यात्री ऑटो और उसके ड्राइवर को कई घंटों के लिए बुक कर सकते हैं तथा यात्रा के दौरान उन्हें कई जगह रुकने की छूट होगी।
कंपनी ने बताया कि यह सर्विस इस समय बेंगलुरु, दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में उपलब्ध है।
बयान में कहा गया है कि एक घंटे या दस किलोमीटर के पैकेज के लिए कीमत 169 रुपये से शुरू हैं, और इसे अधिकतम आठ घंटे के लिए बुक किया जा सकता है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.
उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के मार्किट प्लेस एवं कैटगरीज प्रमुख नीतिश भूषण ने कहा कि यह भारत में पहला नवोन्मेषी प्रयास है और प्रौद्योगिकी को चालक और सवारी दोनों के लिये किस प्रकार बेहतर इस्तेमाल कर लाभदायक बनाया जा सकता है इसका बेहतर उदाहरण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)