जरुरी जानकारी | उबर ने हरित परिवहन की ओर बदलाव के लिए कई ईवी कंपनियों से हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने भारत में विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं और अन्य इकाइयों के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 24 मई ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने भारत में विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं और अन्य इकाइयों के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की है।

उबर ने बुधवार को कहा कि वह अपने भागीदारों के हरित परिवहन की ओर बदलाव में मदद करना चाहती है।

कंपनी ने कहा कि उसने अगले दो साल में भारत में उबर मंच पर 25,000 इलेक्ट्रिक कारों को तैनात करने के लिए ईवी फ्लीट भागीदार लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज, एवरेस्ट फ्लीट प्राइवेट लिमिटेड और मूव के साथ अपनी भागीदारी का विस्तार किया है।

इसके अलावा उबर ने 2024 तक दिल्ली में 10,000 ईवी दोपहिया वाहनों के लिए जिप इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने ईवी वित्तपोषण के लिए 1,000 करोड़ रुपये निकालने को सिडबी से भी हाथ मिलाया है।

उबर ने कहा कि वह जियो-बीपी के जरिये बीपी के साथ अपनी वैश्विक भागीदारी को भारत ला रही है। इसके अलावा उसने उबर इलेक्ट्रिक वाहनों की तेजी से चार्जिंग के लिए जीएमआर ग्रीन एनर्जी के साथ भी करार किया है।

हरित की ओर बदलाव के लिए सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ने जून से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ‘उबर ग्रीन’ की पेशकश की घोषणा की है।

उबर ग्रीन पहल यात्रियों को एक नियमित जीवाश्म-ईंधन वाली कार के बजाय पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन का अनुरोध करने की सुविधा देती है।

उबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मोबिलिटी एंड बिजनेस ऑपरेशंस) एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘भारत का विशाल पैमाना और विद्युतीकरण की रफ्तार देश को उबर के लिए प्राथमिकता बनाती है क्योंकि हम 2040 तक अपने मंच पर हर व्यक्ति को इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उबर ग्रीन के साथ कंपनी इस लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\