Uber के ऑटो चालक ने उत्पीड़न किया: महिला पत्रकार का दावा
प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की एक महिला पत्रकार का उबर के ऑटो रिक्शा चालक ने कथित रूप से उत्पीड़न किया. पत्रकार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है.
नयी दिल्ली, दो मार्च : प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की एक महिला पत्रकार का उबर के ऑटो रिक्शा चालक ने कथित रूप से उत्पीड़न किया. पत्रकार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है. दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि उसे इस संबंध में शिकायत मिली है और उसने इसे लेकर दिल्ली पुलिस तथा टैक्सी कंपनी उबर को नोटिस जारी किया है. महिला पत्रकार का कहना है कि वह जल्द ही इस संबंध में पुलिस में शिकायत करेंगी. महिला पत्रकार ने बुधवार को अपने साथ हुई इस घटना के बारे में ट्विटर पर बताया. वह उबर ऐप की मदद से ऑटो लेकर न्यू फ्रेंड्स कालोनी से मालवीय नगर जा रही थीं.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अपने घर से दोस्त के घर जाने के लिए ऑटो लिया. कुछ देर बाद मैंने महसूस किया कि ऑटो चालक वाहन में साइड में लगे शीशे से मुझे देख रहा है, मेरे वक्ष को घूर रहा है. मैं दाहिनी ओर खिसक गयी और अब बायीं ओर लगे शीशे में नजर नहीं आ रही थी.’’ पत्रकार ने लिखा, ‘‘उसने फिर दाहिनी ओर लगे शीशे में देखना शुरू कर दिया. इस पर मैं बिलकुल बायीं ओर खिसक गयी और अब मैं किसी भी शीशे में नजर नहीं आ रही थी. फिर मुझे देखने के लिए वह बार-बार पीछे मुड़ने लगा. मैंने सबसे पहले उबर के सुरक्षा उपायों का उपयोग करने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.’’ यह भी पढ़ें : होमगार्ड पिता ने बेटी की हत्या कर शव हिंडन नदी में फेंका, गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार नंबर डायल किया तो आवाज स्पष्ट नहीं थी, और जब उन्होंने ऑटो चालक को टोका एवं शिकायत करने की बात कही तो उसने कहा ‘‘कर लो.’’ महिला ने आरोप लगाया, ‘‘मैंने फिर से नंबर मिलाया लेकिन नेटवर्क खराब होने के कारण आवाज सुनायी नहीं दे रही थी.’’ उन्होंने कहा कि वह राइड कैंसिल नहीं कर सकती थीं, क्योंकि यह कम दूरी की थी. संपर्क करने पर उन्होंने पीटीआई- को बताया कि वह दिल्ली महिला आयोग और उबर को शिकायत दे चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 01:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

