अमेरिकी ओपन के वर्ष 1972 के सत्र में बिली को पुरस्कार राशि में 10,000 डॉलर मिले थे जो पुरुष खिलाड़ी को मिली पुरस्कार राशि से 15,000 डॉलर कम थे।
उन्होंने अगले साल स्पर्धा में नहीं खेलने की चुनौती देते हुए कहा था कि कोई महिला खिलाड़ी इसमें भाग नहीं लेगी।
इसके बाद वह एक प्रायोजक को लेकर आई जिससे अगले की स्पर्धा में इस अंतर को खत्म करने मदद की। साल 1973 से पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को समान 25,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलने लगी।
इस मौके पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी मौजूद थे।
बिली जीन ने यहां आर्थर ऐश स्टेडियम में कहा, ‘‘ हम आज जश्न जरूर मना रहे है लेकिन अब भी हमारा काम पूरा नहीं हुआ है।’’
उन्होंने लेखक कोरेट्टा स्कॉट किंग की बातों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ संघर्ष एक कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है. आजादी वास्तव में कभी नहीं जीती जाती। आप इसे अर्जित करते हैं और हर पीढ़ी में इसे हासिल करते हैं।’’
समारोह का समापन गायिका सारा बरेइल्स के हिट गीत ‘ब्रेव’ की शानदार प्रस्तुति के बाद कोको गॉ, रोजर फेडरर, इगा स्वियातेक, कार्लोस अलकराज और नोवाक जोकोविच सहित दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों के वीडियो के साथ हुआ। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी कह रहे थे ‘ धन्यवाद, बिली जीन किंग’।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY