एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ जीत में चमके यू मुंबा के अजीत, अभिषेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा रेडर वी अजीत कुमार और अभिषेक सिंह के शानदार खेल के दम पर यू मुंबा ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया।

खेल की खबरें | जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ जीत में चमके यू मुंबा के अजीत, अभिषेक

बेंगलुरु, 30 दिसंबर युवा रेडर वी अजीत कुमार और अभिषेक सिंह के शानदार खेल के दम पर यू मुंबा ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया।

कुमार ने 14 रेड से 11 अंक बनाये जबकि सिंह ने 22 रेड से 10 अंक हासिल किए जिससे यू मुंबा ने सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल ने 14 अंक बटोरे लेकिन उनका यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। उन्हें हालांकि टीम के दूसरे खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिला।

यू मुंबा ने पहले हाफ में पिंक पैंथर्स की टीम को ऑल आउट कर 12-7 की बढ़त हासिल कर ली। टीम ने मध्यांतर तक अपनी बढ़त को 21-12 कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया ।

हाफ टाइम के बाद यू मुंबा ने दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल आउट कर अपनी बढ़त को 25-13 कर लिया।

इसके बाद देशवाल ने सुपर 10 पूरा किया लेकिन वह टीम के बढ़त के अंतर को कम नहीं कर सके। अजीत के सुपर 10 के साथ मुंबई की टीम ने अपनी बढ़त को 28-16 कर ली। जयपुर ने इसके बाद वापसी की लेकिन इससे कुछ हद तक हार का अंतर ही कम हो सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).