त्यागी की पत्नी ने सांसद महेश शर्मा पर धमकी देने का आरोप लगाया, भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग की
नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाली महिला से दुर्व्यवहार करने और गैंगस्टर मामले में जेल में बंद नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने गौतम बौद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा पर धमकी देने का बुधवार को आरोप लगाया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग की.
नोएडा (उप्र), 29 सितंबर : नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाली महिला से दुर्व्यवहार करने और गैंगस्टर मामले में जेल में बंद नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने गौतम बौद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा पर धमकी देने का बुधवार को आरोप लगाया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग की.
भाजपा की स्थानीय इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने शर्मा पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की सीबीआई या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने का आदेश देने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें : गिरिराज सिंह बोले ‘अलविदा पीएफआई’, जदयू नेता बोले- लोग आपको विदाई देंगे
श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने बुधवार दोपहर सेक्टर 93 बी में उनकी ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर एकत्र हुए त्यागी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शर्मा पर आरोप लगाया. अनु ने कहा, ‘‘मेरी लड़ाई केवल महेश शर्मा से है. हमें उनसे खतरा है और मुझे सुरक्षा की जरूरत है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

