देश की खबरें | टू जी घोटाला : मामले की जल्द सुनवाई के लिए मंगलवार को आदेश पारित करेगा उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय सीबीआई और ईडी की याचिकाओं पर मंगलवार को आदेश पारित करेगा जिसमें उन्होंने अपनी अपील पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया है। इन याचिकाओं में उन्होंने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और अन्य को टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में बरी किए जाने को चुनौती दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितम्बर दिल्ली उच्च न्यायालय सीबीआई और ईडी की याचिकाओं पर मंगलवार को आदेश पारित करेगा जिसमें उन्होंने अपनी अपील पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया है। इन याचिकाओं में उन्होंने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और अन्य को टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में बरी किए जाने को चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति बृजेश सेठी ने याचिकाओं पर 22 सितम्बर को सुनवाई पूरी कर ली थी।

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जांच एजेंसियों ने अपनी ‘अपील की अनुमति’ पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया है जिसे 12 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध किया गया है। ‘अपील की अनुमति’ के तहत अदालत किसी पक्ष को निर्णय को ऊपरी अदालतों में चुनौती की औपचारिक मंजूरी देती है।

उन्होंने कहा कि मामले में दलीलों को सुनने में उच्च न्यायालय का काफी समय लगा और इसे 30 नवम्बर को न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति से पहले समाप्त होना चाहिए।

यह भी पढ़े | Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक.

अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल संजय जैन ने सीबीआई और ईडी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पहले कहा था कि मामले में न्यायालय का समय पहले ही काफी लग चुका है और इसे और लंबा नहीं खींचा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति से पहले मामले को पूरा नहीं किया जाता है तो उन्हें फिर नये तरीके से शुरू करना होगा।

बरी हो चुके लोगों और कंपनियों ने याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि एजेंसी ने अभी तक इसमें जल्दबाजी नहीं दिखाई और कोविड-19 महामारी के समय अदालतें एक विशिष्ट प्रक्रिया को अपना रही हैं और उन मामलों को तरजीह दे रही हैं जिनमें आरोपी या दोषी जेल में हैं और इस प्रक्रिया को बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\