देश की खबरें | लखीमपुर खीरी में बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, नाराज भीड़ ने बस में आग लगाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली इलाक़े में सोमवार शाम एक बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों को मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लखीमपुर खीरी, (उप्र) सात अक्टूबर लखीमपुर खीरी के शहर कोतवाली इलाक़े में सोमवार शाम एक बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों को मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, युवकों की मौत से आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुड़िया खेड़ा गांव निवासी इंद्रेश (20) और अभिमन्यु (21) के तौर पर हुई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रमेश तिवारी ने कहा कि बाइक पर सवार दोनों युवकों ने गलत दिशा से व्यस्त लखीमपुर-सीतापुर राज्य राजमार्ग को पार करने का प्रयास किया, तभी उनकी बाइक को सीतापुर से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दूसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
तिवारी ने कहा कि युवकों की मौत से आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी।
सीओ ने कहा कि आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को बुलाया गया, जबकि गुस्साई भीड़ को शांत किया गया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

