एजेंसी न्यूज

Kaushambi Road Accident: कौशांबी में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत

कौशाम्बी में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. करारी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर में शनिवार रात करीब 9 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

Kaushambi Road Accident: कौशांबी में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत
(Photo Credits ANI)

कौशाम्बी में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. करारी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर में शनिवार रात करीब 9 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

क़रारी के थानाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पवन कुमार (25) निवासी ग्राम अह्लादपुर व संजय (24) निवासी ग्राम जुगराजपुर थाना सराय अकिल के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि पवन और संजय शनिवार देर रात बाइक पर सवार होकर बारात में करारी थाना क्षेत्र के शेसा गांव जा रहे थे. यह भी पढ़ें : अभियंता के कई परिसर पर छापेमारी, ज्ञात आय से दोगुना अधिक संपत्ति होने का खुलासा

गुलामीपुर नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).