देश की खबरें | अभियंता के कई परिसर पर छापेमारी, ज्ञात आय से दोगुना अधिक संपत्ति होने का खुलासा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अभियंता के कई परिसर पर छापेमारी करके उसके पास ज्ञात आय से 200 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा किया
जयपुर, 16 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अभियंता के कई परिसर पर छापेमारी करके उसके पास ज्ञात आय से 200 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा किया
ब्यूरों के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्यूरो की 12 टीम ने शनिवार रात जयपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर और फरीदाबाद (हरियाणा) में आरोपी अधिशाषी अभियन्ता दीपक मित्तल से जुड़े परिसर पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी अब भी जारी है।
ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद एसीबी ने अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि मित्तल ने अपनी वैध आय से 4.02 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है।
एसीबी की एक टीम ने रविवार सुबह जोधपुर में कार्यरत अधिशाषी अभियंता के कार्यालय की भी तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी कुछ संपत्ति अपने भाई के घर में निवेश की है। जिसके बाद एक अन्य टीम को फरीदाबाद भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अधिकारी द्वारा जयपुर, उदयपुर, अजमेर व ब्यावर में कुल 16 भूखंड क्रय करने व निमार्ण कार्य पर करोड़ों रुपये व्यय करने से जुड़े दस्तावेज समेत कई बैंक खाते, चेक बुक और लॉकर से संबंधित कागजात बरामद किए।
उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

