देश की खबरें | उप्र में संपत्ति विवाद को लेकर अपने दादा की हत्या करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 25 अक्टूबर उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में संपत्ति विवाद को लेकर अपने 70 वर्षीय दादा की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने के आरोप में दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एसएचओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों अनीस बेग और यूसुफ बेग को नजीर बेग (70) की हत्या करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि नजीर बेग का शव लगभग तीन सप्ताह पहले जानसठ थाना क्षेत्र के तहत भलवा गांव में एक खेत में मिला था।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान ने कहा- LJP सत्ता में आई तो 7 निश्चय योजना में हुए घोटाले की जांच में दोषी पाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ही क्यों ना हो, भेजा जायेगा जेल.

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि अपने दादा की हत्या करने के मामले में उनके दो पोते शामिल हैं और पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: इलेक्शन वॉच और एडीआर के आंकड़ों में खुलासा, मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 23 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति.

आरोपियों ने यह बात स्वीकार की कि उन्होंने जमीन में हिस्सा देने से मना करने के बाद नजीर बेग की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अनीस ने अपने चचेरे भाई युसूफ की मदद से नजीर की हत्या की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)