गुजरात में अपशिष्ट उपचार संयंत्र में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र में शनिवार को दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

सुरेंद्रनगर, 4 जून : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र में शनिवार को दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पटदी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ईको केयर नामक कंपनी की एक इकाई में हुई, जो सामान्य कचरे के उपचार, भंडारण और निपटान के कार्य में शामिल हैं.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक फैक्टरी में एक टैंक में घुसने के बाद एक मजदूर बेहोश हो गया, जिसके बाद दूसरा मजदूर उसे बाहर निकालने के लिए टैंक में दाखिल हुआ. लेकिन, दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : धोखाधड़ी से पांच करोड़ रूपये हड़पने के आरोप में 3-सी बिल्डर के निदेशक समेत नौ लोगों पर मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि विरमगाम नगरपालिका के दमकलकर्मियों के एक दल ने दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाला.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान हरेशभाई डामोर (38) और संजय डामोर (20) के रूप में हुई है. पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड