देश की खबरें | मुर्शिदाबाद हिंसा में अपने पतियों को गंवाने वाली दो महिलाओं ने राज्यपाल से सुरक्षा की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा में अपने पतियों को गंवाने वाली एक महिला और उसकी बहू ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और पुलिस उन्हें धमका रही है।

कोलकाता, चार मई पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा में अपने पतियों को गंवाने वाली एक महिला और उसकी बहू ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और पुलिस उन्हें धमका रही है।

पारुल दास और पिंकी दास ने चार पन्ने के पत्र में राज्यपाल बोस से आग्रह किया कि वह कलकत्ता उच्च न्यायालय तक उनकी सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करें, जहां वे याचिका दायर करना चाहती हैं।

मुर्शिदाबाद हिंसा में अपने पतियों को खोने वाली दोनों महिलाओं ने पत्र में कहा, ‘‘हम हरगोबिंद दास और चंदन दास की विधवाएं, टूटे हुए दिल और कांपते हाथों से आपको पत्र लिखकर न्याय और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। हम यह बात एक गुप्त स्थान से लिख रही हैं, क्योंकि हम न केवल सत्ताधारी पार्टी की धमकियों से डरी हुई हैं, बल्कि हमें पुलिस से भी डर है, जो हमें लगातार धमका रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि बिधाननगर पूर्व पुलिस थाने की एक टीम ने सुबह साल्ट लेक बीजी ब्लॉक से उनका अपहरण करने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे हरगोबिंद के छोटे बेटे समर्थ की शिकायत मिलने के बाद साल्ट लेक बीजी ब्लॉक गए थे।

पिछले महीने मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान हरगोबिंद दास और उसके बेटे चंदन की हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\