देश की खबरें | नोएडा में दो महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा शहर के दो थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

जियो

नोएडा (उप्र), 27 मई नोएडा शहर के दो थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 26 में रहने वाले कमलेश मिश्रा ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी खुशबू मिश्रा (26 वर्ष) की घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के मालवीय नगर थाने में 10 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि कमलेश के अनुसार खुशबू कुछ दिनों से बीमार थी। कमलेश और खुशबू की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में एक जून से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और चर्च, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का ऐलान.

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। सिंह ने बताया कि इसी बीच थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला शांति को गंभीर हालत में मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\