एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जंगली हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जंगली हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत

कोरबा, 28 फरवरी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिले में जंगली हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले में सोमवार रात जंगली हाथी के हमले में जीतन वेक(30) और सरगुजा जिले में मंगलवार को भंडारी (65) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात सूरजपुर जिले के केरता गांव निवासी जीतन वेक अपने मित्रों के साथ शादी समारोह में शामिल होकर रात 11 बजे कहीं जा रहे थे तभी जंगली हाथी ने उनपर हमला कर दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में मंगलवार सुबह सरगुजा वन मंडल के लुंड्रा वन परिक्षेत्र में लकड़ी लेने जंगल गए भंडारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भंडारी और एक अन्य व्यक्ति लकड़ी लेने जंगल गए थे। जब वह जंगल में थे तब जंगली हाथी ने उनपर हमला कर दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25-25 हजार रुपये दी गई है। शेष राशि सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).