देश की खबरें | चौकीदार की हत्या कर गन्ने से भरी दो ट्रॉली लूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत शहबाज नगर में गन्ना खरीद केंद्र पर तैनात चौकीदार रामनाथ (57) की संभवत: शुक्रवार आधी रात के बाद हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को बताया कि थाना सदर बाजार अंतर्गत शहबाज नगर में गन्ना खरीद केंद्र पर तैनात चौकीदार रामनाथ (57) की संभवत: शुक्रवार आधी रात के बाद हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर आज सुबह वह स्वयं मौके पर गए थे।

आनंद ने बतया कि ऐसा अनुमान है कि अपराधी गन्ना भरी टॉली यहां से ले जा रहे थे और जब इसका चौकीदार ने विरोध किया तो उसकी हत्या करने के उपरांत गन्ने से भरी दो ट्राली ले गएl

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने चौकीदार के हाथ पैर बांधने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई।

एसपी के अनुसार मामले में कुछ सुराग मिले हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई हैl

पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\