देश की खबरें | मिट्टी धंसने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खंडवा जिले के ग्राम जामन्या सरसरी में गढ्ढे से मिट्टी निकालने गई दो आदिवासी महिलाओं की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जियो

खंडवा (मध्यप्रदेश), 16 जून खंडवा जिले के ग्राम जामन्या सरसरी में गढ्ढे से मिट्टी निकालने गई दो आदिवासी महिलाओं की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

खालवा पुलिस थानांतर्गत रोशनी चौकी के प्रभारी सुसा परते ने मंगलवार को बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे केसरबाई (40), लीलाबाई (25) और सकूनबाई अपने मकान की मरम्मत के लिए नाले में निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गढ्ढे से मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी निकालने के दौरान अचानक गढ्ढा धंसने से तीनों महिलाएं दब गईं। इनमें केसरबाई और लीलाबाई की मौके पर ही मौत और सकूनबाई गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में काम करने वाले 80 लोग कोरोना वायरस से पाए गए पॉजिटिव.

परते ने कहा कि दोनों शवों को देर रात पोस्टमार्टम उपरांत उनके परिजन को सौंप दिया गया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, नहीं मिल सकेगा 7वीं सीपीसी का फायदा.

वहीं, ग्रामीणों को आरोप है कि मनरेगा के तहत जेसीबी मशीन की मदद से रात्रि में स्टॉप डैम (कृत्रिम झील) निर्माण के लिए ये गढ्ढे खोदे गए थे। इसका किसानों ने विरोध भी किया था। ठेकेदार ने गढ्ढों को वापस नहीं भरा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि गांव की महिलाएं इन गढ्ढों में निकली सफेद मिट्टी मकान की मरमम्त के लिए लेने गई थी।

परते ने बताया कि इस घटना से ग्रामीणों में बहुत गुस्सा है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड