खेल की खबरें | दो बार के ओलंपिक चैम्पियन लिन डैन ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन को अलविदा कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बैडमिंटन के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में शुमार दो बार के ओलंपिक चैम्पियन चीन के लिन डैन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन को अलविदा कहकर दो दशक के लंबे सुनहरे कैरियर का पटाक्षेप कर दिया ।

बीजिंग, चार जुलाई बैडमिंटन के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में शुमार दो बार के ओलंपिक चैम्पियन चीन के लिन डैन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन को अलविदा कहकर दो दशक के लंबे सुनहरे कैरियर का पटाक्षेप कर दिया ।

लगातार दो बार ओलंपिक पुरूष एकल खिताब जीतने वाले एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी ‘सुपर डैन’ ने चीन के ट्विटर जैसे सोशल मीडिया वेइबो पर यह जानकारी दी ।

यह भी पढ़े | बेटी ओलंपिया के साथ जोड़ी बनाकर प्रैक्टिस करने उतरी सेरेना विलियम्स.

बीजिंग ओलंपिक 2008 और लंदन ओलंपिक 2012 में स्वर्ण पदक जीतने वाले 36 वर्ष के डैन ने कहा ,‘‘ 2000 से 2020 तक 20 साल बाद मैं राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह रहा हूं । इसे कह पाना काफी मुश्किल है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस उम्र में शरीर और चोटों का सिलसिला मुझे आगे खेलने की इजाजत नहीं देता । आने वाले समय में परिवार को ज्यादा वक्त दे पाऊंगा । एक नयी प्रतिस्पर्धा के बारे में भी सोच रहा हूं ।’’

यह भी पढ़े | सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर से पूछा- मेरे फोरहैंड के लिए कोई टिप्स.

उन्होंने कहा ,‘‘ चार ओलंपिक खेलने के बाद मैने कभी इस दिन के बारे में नहीं सोचा था । मैने हरसंभव कोशिश की और मेहनत की ताकि अपने कैरियर को विस्तार दे सकूं ।’’

लिन डैन ने अपने सुनहरे कैरियर में दो ओलंपिक स्वर्ण के अलावा पांच विश्व चैम्पियनशिप खिताब और छह आल इंग्लैंड खिताब जीते । उन्होंने 666 एकल खिताब अपने नाम किये हैं ।

कैरियर के आखिरी दौर में वह फार्म के लिये जूझते रहे और विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर आ गए । शि युकी और चेन लोंग जैसे हमवतन दिग्गज खिलाड़ियों के रहते उनका तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना मुश्किल था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\