देश की खबरें | ग्रामीणों के हमले में घायल दो बाघ शावकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में ग्रामीणों के पथराव से घायल दो बाघ शावकों को बचाने के बाद उन्हें कान्हा टाइगर रिजर्व (केटीआर) के पशु अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंडला, 19 मई मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में ग्रामीणों के पथराव से घायल दो बाघ शावकों को बचाने के बाद उन्हें कान्हा टाइगर रिजर्व (केटीआर) के पशु अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केटीआर के पशु चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि करीब चार से छह महीने के शावक एक हफ्ते तक भूखे रहने के कारण काफी कमजोर हो गए हैं।

इनको मंगलवार को सिवनी जिले से रेस्क्यू कर यहां लाया गया है। एक शावक के दाहिने पैर में चोट लगी है। उन्होंने कहा कि यहां लाने के बाद उन्हें उचित दवाएं दी गई हैं और लगभग एक पखवाड़े तक वे यहां निगरानी में रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ दोनों शवकों को सामान्य होने तक मुक्की रेंज के वन्य जीव अस्पताल के एक बाड़े में रखा जाएगा और फिर उन्हें घने जंगलों में जीवित रहने के ढंग सीखने के लिए घोरेला के एक पुन: वन्यजीवन केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह सिवनी जिले में गुस्साए ग्रामीणों के हमले में शावक घायल हो गए थे, जिन्हें बाद में वन विभाग के दल ने बचाया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें एक शावक लंगड़ाते हुए देखा गया, जबकि लोगों के एक समूह को पत्थर मारते हुए देखा गया। वीडियो में कुछ अन्य लोगों को उन्हें रोकने की कोशिश करते देखा गया।

अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार मध्य प्रदेश में 526 बाघ रहते हैं जो कि देश के किसी भी राज्य से अधिक संख्या है। प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई बाघ अभ्यारण्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\