विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैन्य मुख्यालय पर हुए हमले में दो आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम दो आत्मघाती हमलावर मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, छह सितंबर उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम दो आत्मघाती हमलावर मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान की सीमा से लगे मोहमंद जिले के घलानाई कस्बे में मोहमंद राइफल्स मुख्यालय पर आतंकवादी हमले के बाद पांच आत्मघाती हमलावरों में से दो को मुठभेड़ में मार गिराया है।

सुरक्षा बलों ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है तथा मुख्यालय में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

घलानाई मुख्यालय मोहमंद जनजातीय जिले में स्थित है, जो पेशावर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

मोहमंद जिले में जमात उल अहरार आतंकवादी समूह की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। यह समूह प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हिस्सा है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे जमात उल अहरार समूह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\