रेवाड़ी (हरियाणा),27 जुलाई दिल्ली की एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दो स्टेशन मास्टर ने छेड़छाड़ की और धमकी भी दी।
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम को वह एक ट्रेन का इंतजार कर रही थी और वेटिंग रूम में बैठी थी। महिला ने शिकायत में कहा है कि इस दौरान जब वह वेटिंग रूम के शौचालय में गई तो उसने देखा की दरवाजे पर ताला लगा है और वह ताले की चाबी मांगने स्टेशन मास्टर के कार्यालय में गई।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टर विनय शर्मा और रामौतार ने न सिर्फ चाबी देने से इनकार किया बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की।
महिला के अनुसार स्टेशन मास्टर ने कहा कि महिला यात्री शौचालय को गंदा कर देती हैं, इसलिए शौचालयों में ताला डाल दिया गया है।
जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि दो स्टेशन मास्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रेवाड़ी के जीआरपी पुलिस थाने के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY