जियो
बारीपदा (ओडिशा), 22 मई ओडिशा के मयूरभंज जिले में 56 वर्षीय आदिवासी महिला की उसके दो बेटों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर जान ले ली।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि दोनों आरोपी रबी सिंह (25) और राजा सिंह (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी दयानिधि दास ने कहा कि बांगरीपोशी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले सतभाया गांव में रहने वाली तुलसी की बृहस्पतिवार को शराब पीकर आए अपने दो बेटों से बहस हो गई।
उन्होंने कहा कि दोनों बेटों ने मां को कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।
दास ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस तुलसी के घर पहुंची तो खून से लथपथ उसकी लाश मिली।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY