देश की खबरें | दिल्ली में गोलीबारी के बाद बंबीहा गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्थानीय व्यवसायी के घर पर गोलीबारी करने के मामले में वांछित कौशल चौधरी-बंबीहा गिरोह के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर स्थानीय व्यवसायी के घर पर गोलीबारी करने के मामले में वांछित कौशल चौधरी-बंबीहा गिरोह के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उत्तरी दिल्ली के रानी बाग में व्यवसायी के घर पर कथित तौर पर गोलीबारी की थी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के निवासी 22 वर्षीय बिलाल अंसारी और 21 वर्षीय शुहेब को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रणव तायल ने बताया, ‘‘28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात को एक टीम को गुप्त सूचना मिली कि शूटर अपने साथियों से मिलने के लिए ककरोला इलाके में आएंगे।’’

नजफगढ़ की ओर जाने वाले ककरोला नाला रोड के पास एक निगरानी चौकी बनाई गई और करीब सवा दो बजे पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को आते देखा।

टीम ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन वापस मुड़ने की कोशिश के दौरान वह मोटरसाइकिल से गिर गए।

तायल ने कहा, ‘‘जब टीम ने उन्हें घेर लिया तो उन्होंने अपनी पिस्तौल निकाल लीं और उनमें से एक ने टीम पर गोली चला दी। टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और उनमें से एक के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया।’’

अंसारी और शुहेब ने 26 अक्टूबर को रात आठ बजकर 20 मिनट पर एक व्यवसायी के घर पर कथित तौर पर कई राउंड गोलीबारी की थी और कौशल चौधरी, पवन शौकीन और बंबीहा गिरोह के नाम वाली एक पर्ची छोड़ी थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से दो पिस्तौल और छह कारतूस जब्त किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\