देश की खबरें | रायबरेली जिला जेल से दो कैदी फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रायबरेली जिला जेल से दो कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायबरेली (उप्र), 15 सितंबर रायबरेली जिला जेल से दो कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए।

अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह गिनती की तो बैरक संख्या-10 के दो कैदी नदारद मिले। घटना की सूचना पर उप महानिरीक्षक (कारागार) संजीव त्रिपाठी रायबरेली पहुंचे और जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 2,409 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,46,575 हुई : 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कारागार की सूत्रों ने बताया कि बीते दिनों पॉस्को कानून और चोरी के मामले में दो युवकों को जेल लाया गया था। उनमें से शारदा नामक युवक को चोरी के आरोप में जबकि रंजीत नाम के व्यक्ति को पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि 0दोनों को जिला कारागार के पृथकवास बैरक संख्या- 10 में रखा गया था। सोमवार की रात गिनती हुई तो सभी कैदी मौजूद थे लेकिन मंगलवार की सुबह जब फिर गिनती हुई तो दो बंदी गायब मिले। पड़ताल करने पर शारदा और रंजीत के फरार होने का पता चला।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में ऑनलाइन क्लास के दौरान स्कूल के ग्रुप में शेयर हुआ Porn Video, परिजनों में हड़कंप.

सूत्रों के मुताबिक दोनों बंदी बैरक के शौचालय में सेंध लगाकर बाहर निकले उसके बाद दीवार फांद कर फरार हो गए।

घटना की सूचना से जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। लखनऊ से उप महानिरीक्षक (कारागार) संजीव त्रिपाठी रायबरेली पहुंचे और जांच पड़ताल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट