एजेंसी न्यूज

फगवाड़ा में सड़क किनारे वाहन की मरम्मत कर रहे दो व्यक्तियों की कार की टक्कर से मौत

पंजाब के फगवाड़ा के बाहरी इलाके में फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहन की मरम्मत कर रहे एक ट्रक चालक और एक मैकेनिक की एक कार ने टक्कर से मौत हो गई.

फगवाड़ा में सड़क किनारे वाहन की मरम्मत कर रहे दो व्यक्तियों की कार की टक्कर से मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

फगवाड़ा, 18 मार्च : पंजाब के फगवाड़ा के बाहरी इलाके में फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहन की मरम्मत कर रहे एक ट्रक चालक और एक मैकेनिक की एक कार ने टक्कर से मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम को हुई इस दुर्घटना में, ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया.

सदर पुलिस थाने के प्रभारी जतिंदर कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी 40 वर्षीय अयूब (ट्रक चालक) और पंजाब के जालंधर जिले के लेहल कलां गांव के निवासी 32 वर्षीय प्रेम कुमार (मैकेनिक) के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें : मीडिया लोगों के जीवन को बदलने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है: मोदी

थाना प्रभारी ने कहा कि घायल क्लीनर शौकीन (22) भी सहारनपुर का रहने वाला है और उसे जालंधर के अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्होंने कहा कि कार चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).