देश की खबरें | जाली नोटों की तस्करी करने को लेकर दो लोगों को चार साल की कैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाली नोटों की तस्करी करने को लेकर यहां एक विशेष एनआईए अदालत ने मंगलवार को दो लोगों को चार-चार साल की कैद की सजा सुनाई और प्रत्येक दोषी पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

लखनऊ, छह अप्रैल जाली नोटों की तस्करी करने को लेकर यहां एक विशेष एनआईए अदालत ने मंगलवार को दो लोगों को चार-चार साल की कैद की सजा सुनाई और प्रत्येक दोषी पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि शिव भजन गुप्ता और कुलदीप गुप्ता को अदालत ने भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत दोषी करार दिया।

यह मामला अगस्त 2018 में चार आरोपियों--शिव भजन गुप्ता, कुलदीप गुप्ता,विवेक राजपूत और रजनीश यादव के पास से उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा 4,60,000 रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किये जाने से संबद्ध है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

मार्च में विवेक और रजनीश को अदालत ने दोषी करार दिया था और उन्हें चार-चार साल की कैद की सजा सुनाई थी। उनमें से प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

एनआईए अधिकारी ने बताया कि शेष दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार