MP: खेत में काम कर रही मां को खाना देने जा रहा था 15 साल का बेटा, आकाश से मौत बनकर गिरी बिजली
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों में हुई.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) जिले में बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों में हुई. Chhattisgarh: मछली पकड़ रहे बालक और एक अन्य पर गिरी बिजली, मौके पर ही दोनों की मौत
जैतपुर थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि एक घटना मंगलवार दोपहर को बोड़ा टोला गांव में हुई. यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की उस समय मौत हो गई जब वह अपनी मां को खेत में खाना देने जा रहा था.
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से भूसा गांव में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जैतपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
वहीं, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है. कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुड़देवा छठ घाट के समीप मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से रामसिंह धनवार (26) और बैसाखू धनवार (14) की मृत्यु हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

