देश की खबरें | महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में एक बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

जियो

चंद्रपुर, सात जून महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में एक बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान राजू डडमाल (47) और राजपाल नागोसे (40) के रूप में हुई है। बीते तीन दिन के दौरान उनकी मौत हुई है।

यह भी पढ़े | PIB के प्रधान महानिदेशक के एस धतवालिया कोरोना से पाए गए पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डडमाल का क्षत-विक्षत शव रिजर्व के काफी अंदर से मिला।

नागोसे पर पांच जून को रिजर्व के नजदीक खेत में काम करते समय बाघ ने हमला किया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

इससे पहले वन विभाग ने मुसीबत का सबब बने इस बाघ की पहचान के लिये कैमरा लगे जाल बिछाए थे।

अधिकारियों के अनुसार हमला करने वाला बाघ अर्ध-वयस्क है और अपनी मां से बिछड़ा हुआ है।

चंद्रपुर जिले में इस साल जंगली जानवरों के हमले में कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 12 लोगों की मौत बाघ के हमले में जबकि एक की मौत तेंदुए के हमले में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\