Rajasthan: जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में संघर्ष में, दो की मौत- 11 घायल
राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जयपुर, 26 जून: राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी.
अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि नौगांवा क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक गुट के 13 और दूसरे गुट के तीन लोगों सहित कुल 16 लोग घायल हो गए. Kidney Swap: राजस्थान में एक साथ 6 परिवारों ने की किडनी की अदला-बदली, 12 घंटे तक चला ट्रांसप्लांट ऑपरेशन.
उन्होंने बताया कि एक पक्ष के दो लोगों को सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई. शर्मा ने बताया मृतकों की पहचान मंगतू सैनी (45) और ब्रजेश सैनी (50) के रूप में हुई है. दोनों पर तलवारों से हमला किया गया था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है. घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

