देश की खबरें | हाथियों के हमले में महिला समेत दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अलग अलग घटनाओं में हाथियों के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जशपुर, 25 सितंबर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अलग अलग घटनाओं में हाथियों के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जशपुर वन मंडल के अंतर्गत कुनकुरी और तपकरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में आज दो लोगों की मौत हुयी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 281 पुलिसकर्मी हुए कोविड-19 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,269 हुई, अब तक 239 की मौत: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि इसमें तपकरा क्षेत्र के अंतर्गत दाईजबहार गांव के जंगल में मशरूम एकत्र करने गई इग्नेशिया तिग्गा (60) पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी । महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में धुमाडांड गांव के करीब जंगल में हाथियों ने बितनाथ राम (62) पर हमला कर दिया, जिससे इस घटना में राम की मौके पर ही मौत हो गयी ।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Model Code of Conduct: बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू, अब नेताओं पर EC रखेगी पैनी नजर- जानें पूरा नियम.

अधिकारियों ने बताया कि बितनाथ और उनका पुत्र गांव के करीब से गुजर रहे थे तब हाथियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान बितनाथ का पुत्र वहां से जान बचाकर भाग गया लेकिन बितनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने दोनों मृतकों के परिजनों को 25—25 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। शेष राशि औपचारिकता पूर्ण करने के बाद दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में झारखंड और उड़ीसा से 26 जंगली हाथियों का दल पहुंचा है। इससे क्षेत्र के निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई है। हाथियों के चार अलग अलग दलों ने धान और मक्के की फसल को चौपट कर दिया है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज