देश की खबरें | राजस्थान में नदी की धारा में दो लोग बहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारां जिले में मोटरसाइकिल सवार दो युवक ​पानी से लबालब भरी पार्वती नदी में गिरकर बह गये, हादसे के वक्त दोनों अस्पताल जा रहे थे । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा (राजस्थान), 26 सितंबर राजस्थान के बारां जिले में मोटरसाइकिल सवार दो युवक ​पानी से लबालब भरी पार्वती नदी में गिरकर बह गये, हादसे के वक्त दोनों अस्पताल जा रहे थे । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना में मरने वाले दोनों युवकों की पहचान 25 साल के महेंद्र कावेत और 18 साल के उसके चचेरे भाई सोनू के रूप में की गयी है । महेंद्र का शव शनिवार की सुबह नदी से निकाल लिया गया है ।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 4721 नए केस, 56 की मौत: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि दोनों शुक्रवार की देर रात बारां जिले के रामगढ़ और मंगरोल के बीच एक पुल से नदी में गिर गये थे । हादसे के वक्त दोनों अस्पताल जा रहे थे जहां महेंद्र की पत्नी ने अस्पताल में शिशु को जन्म दिया था ।

पुलिस ने बताया कि दोनों किशनगंज इलाके के बिसलाइ गांव के रहने वाले हैं। किशनगंज पुलिस थाने के एसएचओ राजेंद्र मीणा ने बताया कि महेंद्र का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है ।

यह भी पढ़े | YouGov Rankings: मोस्ट एडमायर्ड मेन 2020 की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी चौथे नंबर पर, महिलाओं की सूची में सुधा मूर्ति ने बनाई खास जगह.

उन्होंने बताया कि सोनू के शव का पता लगाने के लिये पुलिस एवं राज्य आपदा मोचन बल की संयुक्त टीम को लगाया गया है ।

इस बीच कोटा जिले के बापावार के रहने वाले 25 साल के दीपक अग्रवाल का शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया ।

पुलिस ने बताया कि दीपक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और शुक्रवार की दोपहर से लापता था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज