एजेंसी न्यूज

जनपद गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

जनपद गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में हसरूद्दीन (25) गंभीर रूप से घायल हो गया था.

जनपद गौतम बुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

नोएडा (उप्र), 9 जून : जनपद गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में हसरूद्दीन (25) गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थोरा और निमका गांव के बीच मोटरसाइकिल पर सवार देवेंद्र (26) को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच जारी है. यह भी पढ़ें : बिहार के जमुई में पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली ढेर, इंसास सहित कई हथियार बरामद

इस बीच, बिसरख थाना क्षेत्र के ऐमनाबाद गांव में दीवार गिरने की घटना में घायल हुए एनाउल हक (38) की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई. प्रवक्ता ने बताया कि हक बुधवार रात एमनाबाद गांव में दीवार गिरने की एक घटना में घायल हो गए थे. बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).